फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ब्रेकर के पास रफ्तार धीमी करने पर भिड़े डंपर

ब्रेकर के पास रफ्तार धीमी करने पर भिड़े डंपर

Sun, 02 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकर के पास रफ्तार धीमी करने पर भिड़े डंपर
बिछिया। पुरवा कोतवाली के बिछिया-चमरौली मोड़ पर गिट्टी लदे दो डंपर ब्रेकर के पास रफ्तार धीमी करने के दौरान भिड़ गए। हादसे में चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें काफ ी मशक्कत के बाद डंपर से बाहर निकालकर बिछिया सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफ र कर दिया गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


महोबा से गिट्टी लादकर मोहनलालगंज जा रहे डंपर ने ब्रेकर को देखकर अचानक डंपर की रफ्तार घटाई तो पीछे से आ रहे दूसरे डंपर से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें डंपर चालक भीम सिंह सेंगर निवासी तिलसाड़ा घाटमपुर जिला कानपुर व परिचालक अंकुर निवासी सजेती जिला कानपुर डंपर में फंस गए।
विज्ञापन


दूसरे चालक ने डंपर रोककर घायलों को निकालने की कोशिश की। घंटों बाद घायलों को न निकाले जाने पर डायल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुरवा कोतवाली पुलिस व पीआरवी ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला और बिछिया सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल और फिर चालक भीम सिंह सेंगर को हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में गार्ड की मौत
औरास। रहीमाबाद मार्ग पर मुस्ल्यावां गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल सिक्योरिटी गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। औरास थानाक्षेत्र के हाजीपुर गोशा निवासी सुशील मिश्रा (50) लखनऊ में एक निजी कंपनी में गार्ड था। शुक्रवार सुबह वह अपनी बीमार मां गोमती को देखने घर आया। शनिवार शाम बाइक से लखनऊ जा रहा था, तभी औरास-रहीमाबाद रोड पर मुस्ल्यांवा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफ र किया गया। लखनऊ में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।

चालक और परिचालक को आई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed