फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   6 dead, including mother and niece in road accidents

सड़क हादसों में मामा-भांजी समेत छह की मौत

Mon, 19 Feb 2018 10:50 PM IST
unnao
unnao Updated Mon, 19 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में मामा-भांजी समेत छह की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे का शिकार हुए दो मृतक शादी समारोह में शामिल जोने जा रहे थे। मौत की सूचना मिले ही घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजन थाने पहुंचे और अज्ञात चालकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

........................
पहली घटना सफीपुर कसबा स्थित एक गेस्ट हाउस के निकट हुई। बांगरमऊ के गांव अतरधनी निवासी कलीम (40) पुत्र शमीम चचेरे भाई कौनैंन (15) पुत्र जाबिर के साथ बाइक से सफीपुर कोतवाली के गांव सकहन मुसलमानान निवासी मंगू के बेटे सलमान की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर कसबे के एक गेस्ट हाउस के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में कौनैंन उछलकर ट्रक के नीचे आ गया। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे से जाम लग गया। मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

...........................

परिचय- बिहार थानाक्षेत्र में हादसे का शिकार हुए मृतक गौतम पासवान व उसकी भांजी पिंकी।
 दूसरी घटना में बिहार थानाक्षेत्र के गांव चिकंदरपुर के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मामा-भांजी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। रायबरेली जिले के थाना खीरों निवासी गौतम पासवान(22) पुत्र महाबीर अपनी भांजी खीरों थानाक्षेत्र के गांव अतरहर निवासी पिंकी (18) पुत्री रामकरन व बहन लक्ष्मी के साथ बिहार थानाक्षेत्र के गांव किशुनखेड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर चिकंदरपुर गांव से कुछ दूर पहले ही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मामा-भांजी को कुचल दिया। हादसे में मामा गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भांजी को पुलिस सुमेरपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां डाक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। साथ रही बहन लक्ष्मी को खरोच तक नहीं आई। भाई व बेटी की मौत की सूचना मिलते ही आगे बाइक से जा रहे मृतक पिंकी की माता व पिता वापस स्वास्थ्य केंद्र लौटे। शव देख वह बेहोश हो गए। मृतक गौतम तीन भाईयों में बड़ा था। दो भाईयों में चंदन व चेतन हैं। बेटे गौतम व नातिन पिंकी की मौत से परमा देवी के साथ ही अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................



तीसरी घटना मौरांवा थानाक्षेत्र के मौरावां-अकोहरी मार्ग पर बेनीगंज मोहल्ले के निकट हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक सवार चार लोगों को रौंदते हुए पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद चालक व मजदूर मौैके से भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों में मौरावां के खीतूखेड़ा निवासी मुकेश (25) पुत्र सजीवन, गोनामऊ निवासी शिवनारायण (48) पुत्र पंचम, लक्ष्मीशंकर (45) पुत्र लाला व होरीलाल(40) पुत्र बाबू को स्वास्थ्य केंद्र यहां डॉक्टरों ने मुकेश व शिवनारायण को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतक मुकेश के पिता सजीवन ने बताया कि वह तालाब में खड़ी भसेड़ खोदने का ठेका लेते हैं। मुकेश तीन साथियों को लेकर मौरांवा कसबे के बेनीगंज मोहल्ले के पास इंधना झील जेरा में भसेड़ खोदने जा रहे थे। घायलों में लक्ष्मीशंकर व होरीलाल की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दोनों के शव मुर्दाघर भेज दिए गए। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग बैठे थे। दो की मौत हुई है। दो घायल हैं। हालत गंभीर बनी है। वहीं ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


परिचय- अजगैन कोतवाली क्षेत्र में हादसे का शिकार हुए सुरेश के रोते-बिलखते परिजन।

चौथी घटना अजगैन कोतवाली के सोनिक पावर हाउस के गांव कुमेदानखेड़ा के निकट हाईवे पर बने कट से बाइक निकालते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर खालसा निवासी सुरेश (45) पुत्र पुत्तीलाल उसका बेटा अनिकेत (20) व छोटा भाई कमलेश (40) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे अनिकेत व भाई कमलेश की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार हुआ सुरेश बेटे व भाई के साथ मुर्तजानगर निवासी मामा हीरालाल की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होेकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा है। मृतक सुरेश की पत्नी गोमती के अलावा बच्चों में अभिषेक व अनिकेत हैं। मृतक सुरेश बाइक रिपयेरिंग का काम करता था। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में सुरेश की मौत हुई है। मृतक के भाई बनवारीलाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
....................................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed