फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मोबाइल लूटने वाले दो शातिर दबोचे, चोरी की बाइक बरामद

मोबाइल लूटने वाले दो शातिर दबोचे, चोरी की बाइक बरामद

Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूटने वाले दो शातिर दबोचे, चोरी की बाइक बरामद
उन्नाव। पीडी नगर मोहल्ले में बीते दिनों युवक से मोबाइल व सोने की चेन लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की बाइक व लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन


सफीपुर कस्बा निवासी वसीम अहमद 12 फरवरी को शहर के पीडी नगर मोहल्ले में पैदल जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने उनसे मोबाइल फोन व सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पीड़ित के मोबाइल के आईईएमआई नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने कानपुर के जीना सौदागर मस्जिद रेल बाजार निवासी कसान उर्फ कासियान पुत्र अब्दुल व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी जितेंद्र पुत्र स्व. राम सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों लुटेरे शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक, वसीम अहमद का लूटा गया मोबाइल व एक तमंचा बरामद किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में दारोगा रामजीत यादव, दारोगा जितेंद्र सिंह, हसीब अहमद, कांस्टेबल दीपक कुमार, खैरुलवसर, अरुण उपाध्याय, फिरोज अहमद व राधेश्याम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed