{"_id":"5bf70102bdec22415c7d0566","slug":"51542914306-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में जेल गया किशोरी का चाचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायिक हिरासत में जेल गया किशोरी का चाचा
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। न्यायालय के गैर जमाती वारंट पर गिरफ्तार किशोरी के चाचा को गुरुवार को पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत 13 दिन और बढ़ाते हुए जिला कारागार में भेजने का आदेश दिया। प्रकरण की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़ित किशोरी के चाचा को 18 साल पुराने एक जानलेवा हमले में 14 साल से फरार होने पर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। बुधवार अवकाश को होने से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी चाचा को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी कराई। फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायाधीश आशुतोष शर्मा ने आरोपी की 13 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए पेशी की अगली तारीख 5 दिसंबर तय की है। वहीं जनपद न्यायाधीश ने निर्णय प्रपत्रों में छेड़छाड़ के आरोप की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
कमेटी इसी सप्ताह अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामजीवन यादव ने बताया कि कोर्ट के अवकाश पर होने से मामले को सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट पीसीएसओ में पेश किया गया।
-फास्ट ट्रैक कोर्ट में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी
-निर्णय प्रपत्रों में छेड़छाड़ के आरोप की जांच के लिए कमेटी गठित