फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पपरिया में हुए गोलीकांड में पांच पर मुकदमा

पपरिया में हुए गोलीकांड में पांच पर मुकदमा

Tue, 23 Apr 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पपरिया में हुए गोलीकांड में पांच पर मुकदमा
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के पपरिया में 18 अप्रैल को गोलीकांड की घटना में प्रधान व उनकी मां घायल हो गईं थी। इसी मामले में सोमवार को प्रधान की पत्नी ने गांव के ही पांच लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधान का कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के पपरिया गांव में 18 अप्रैल की रात प्रधान धीरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश व उसकी मां राजरानी संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गए थे। बांगरमऊ सीएचसी में राजरानी ने गांव के ही पूर्व प्रधान के पति व उसके साथियों पर पुरानी रंजिश में हमला करने व गोली मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गंभीर हालत में प्रधान व उसकी मां को कानपुर में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद एसपी व एएसपी ने गांव पहुंच जांच की थी। हालांकि पुलिस को घटना के संबंध में कोई अहम साक्ष्य नहीं मिल सके थे। घटना के चार दिन बाद प्रधान धीरेंद्र की पत्नी सोमवती ने गांव के प्रमोद निवासी भुठिया, जैलेश निवासी परशुरामपुर, सुरेंद्र, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र निवासी पपरिया पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवती का आरोप है कि 18 अप्रैल की रात उसकी सास राजरानी मवेशी बांधने जा रही थी। तभी आरोपी असलहे लेकर आए और रंजिश में गाली गलौज करने लगे। इस बीच विरोध करने पर गोली मार दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed