फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   लाखों रुपये की ठगी के आरोपी को भीड़ ने धुना

लाखों रुपये की ठगी के आरोपी को भीड़ ने धुना

Mon, 31 Dec 2018 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये की ठगी के आरोपी को भीड़ ने धुना
उन्नाव। चिट फंड कंपनी में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर युवक ने 14 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया। लोगों को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तब उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ उसकी धुनाई कर दी। आरोपी ने जब एक सप्ताह में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया तब मामला शंात हुआ।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखपुर और शराब मिल निवासी गौतम, उर्मिला, विनीता, अनुज, कमलेश ने बताया कि सिंगरौसी निवासी एक युवक ने एक साल पहले उन्हें रुपये दोगुना करने का झांसा दिया था। इस दौरान 14 अलग-अलग लोगों से उसने 50-50 हजार रुपये लिए थे। समय पूरा होने पर जब उसने रुपये नहीं लौटाए तो उन्होंने उसके घर पहुंचकर तगादा किया।
विज्ञापन


युवक ने आनाकानी की तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी को पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर लोगों ने बीच बचाव कराया। इस दौरान युवक ने रुपये वापस करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। तब लोग शांत हुए और वहां से वापस लौटे। पीड़ितों ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। किसी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed