{"_id":"5c113762bdec2241b1429afb","slug":"41544632162-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में हरदोई निवासी पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में हरदोई निवासी पिता-पुत्र घायल
Updated Wed, 12 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र घायल
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र महमूदखेड़ा के पास बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हरदोई कस्बा निवासी सुजीत कुमार (30) अपने पिता राजकुमार (50) के साथ हसनगंज कोतवाली के गांव रफीगढ़ी निवासी बुआ रामकली के यहां जा रहे थे। आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ माइनर के पास महमदखेड़ा के सामने दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार लोग भाग निकले। घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
मौके से पकड़े गए तस्कर को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गंजमुरादाबाद। गोमांस तस्करी में फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बांगरमऊ कोतवाली के बहलोलपुर गांव में सोमवार रात चोरी कर भाग रहे चोरों में कसैटा निवासी जीशान को पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से गोमांस बरामद हुआ था, जबकि चार चोर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए रात में ही नाकेबंदी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।