{"_id":"5c0ac388bdec2241c9370d98","slug":"41544209288-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप्पर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारासगवर। थानाक्षेत्र के बारा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव छप्पर में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छप्पर की ऊंचाई कम होने से ग्रामीण हत्या कर शव लटकाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बारा निवासी सुरेंद्र कुमार की पत्नी सीता (38) का शव शुक्रवार सुबह दस वर्षीय बेटे शिवम ने जब देखा तो वह चीख उठा और पिता सुरेंद्र को इसकी जानकारी दी। सुरेंद्र कुमार के अनुसार वह मजदूरी करता है। गुरुवार शाम मजदूरी कर जब वह घर लौटा तब खाना खाकर सो गया था। घर में सीता का पिता देवराज भी रहता है। गुरुवार शाम देवराज का बेटी सीता से विवाद हो गया था।
पति ने बताया कि हो सकता है कि विवाद के बाद उसने फांसी लगा ली हो। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार सीता का पति से भी विवाद होता था। उधर सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-शुक्रवार सुबह बेटे ने मां का शव देख परिजनों को दी सूचना
-छप्पर की ऊंचाई कम होने से हत्या कर शव लटकाने की आशंका
-परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या की दी तहरीर