फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दो पुलिस थानों में बम की सूचना से हड़कंप

दो पुलिस थानों में बम की सूचना से हड़कंप

Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो पुलिस थानों में बम की सूचना से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बारासगवर (उन्नाव)। पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी ने बारासगवर और बीघापुर पुलिस थाने में बम रखे होने की सूचना देकर पुलिस के पसीने छुटा दिए। घंटो जांच के बाद सूचना झूठी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। उधर सूचना देने वाले ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। सीओ ने बताया कि सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बुधवार दोपहर किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी कि बारासगवर और बीघापुर पुलिस थाना परिसर में बम रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। आनन-फानन पुलिस थाना परिसर में बम की खोजबीन की गई। घंटों की मशक्कत के बाद जब बम या सदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बारासगवर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि 100 नंबर पर किसी ने झूठी सूचना दी थी। गलत सूचना देने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बीघापुर मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अक्सर इस तरह की झूठी सूचनाएं आती रहती हैं। बीघापुर सीओ उमेशचंद्र त्यागी ने बताया कि थाना परिसर की सघन चेकिंग की गई लेकिन मामला झूठ निकला। सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घंटों जांच के बाद झूठी पाई गई सूचना, सूचना देने वाले की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed