{"_id":"58e685614f1c1b41485b627b","slug":"35-thousand-rupees-looted-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 35 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से 35 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। बैंक आफ बड़ौदा से रुपये निकाल कर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने दबोच लिया। जेब में पड़े 35 हजार रुपये निकाल कर भाग गए। पीड़ित ने कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मियों कोे घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवक को थाने जाने की सलाह देकर चलता कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
नगर के ब्लाक रोड निवासी ज्ञानेंद्र कुमार बैंक शाखा से 35 हजार रुपये निकाले थे। रुपये लेकर वह पैदल ही घर को चल दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि बैंक से सौ कदम की दूरी पर पहुंचते ही सुनसान जगह पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसे दबोच लिया और एक बदमाश ने युवक का मुंह दबा दिया। अन्य बदमाशों ने युवक के की जेब में रुपये निकाल लिए और भाग निकले। ज्ञानेंद्र ने बताया कि उसने बैंक के पास मौजूद पुलिस कर्मचारियों को घटना से अवगत कराया और मदद मांगी लेकिन मदद करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने थाने जाने की सलाह देकर उसे चलता कर दिया। वहीं पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन