फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   टोल बैरियर के पास कार की टक्कर से ननद-भाभी की मौत

टोल बैरियर के पास कार की टक्कर से ननद-भाभी की मौत

Mon, 15 Apr 2019 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
टोल बैरियर के पास कार की टक्कर से ननद-भाभी की मौत
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार रात नवाबगंज टोल बैरियर के निकट सड़क पार कर रही ननद और भाभी टक्कर की चपेट में आ गईं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ननद की मौत हो गई। भाभी ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



सोहरामऊ कस्बा निवासी मोहाना (50) पत्नी हीरालाल के एकलौते बेटे सोनू की दो मई को शादी है। शनिवार रात मोहाना अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सुदर्शनखेड़ा मायके आ रही थी। नवाबगंज टोल बैरियर के निकट मोहाना को उसका भाई मूलचंद्र व भाभी सुनीता भी मिल गई। इस पर तीनों साथ गांव जाने लगे। नवाबगंज टोल बैरियर के निकट सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही कार ने मोहाना व सुनीता को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मोहाना को मृत घोषित कर दिया था। जबकि सुनीता को लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में रविवार सुबह सुनीता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सुनीता के पति मूलचंद्र ने बताया कि भांजे सोनू की शादी का कार्ड देेने बहन मोहाना घर आ रही थी। मोहाना की एक बेटी सोनी है जिसकी पहले ही शादी हो चुकी है। जबकि सुनीता के तीन बच्चे हैं। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक भाग निकला था। कार जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शनिवार रात सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed