{"_id":"5c1bf246bdec225715597ecf","slug":"191545335366-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 ने पकड़ा सरकारी राशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 ने पकड़ा सरकारी राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव महतवानी के कोटे का सरकारी राशन खरीदने वाले व्यापारी को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने पकड़ लिया। कोटेदार मौके से भाग गया।
गांव महतवानी के कोटेदार जगदीश पुत्र पूर्वीदीन की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर अजगैन कस्बा निवासी व्यापारी कैलाश को चार क्विंटल गेहूं खरीदते यूपी 100 के सिपाही भूपेश अवस्थी ने पकड़ा। इसी बीच कोटेदार मौका पाकर वहां से निकल गया। सिपाही व्यापारी को पकड़कर थाने लाए। एसडीएम सूरज यादव ने पकड़े गए राशन की सरकारी गल्ले के होने की पुष्टि की है।
उनके निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक दिनेशचंद्र ने बताया कि 64 परिवारों को 908 किलो गेहूं व 1217 किलो चावल का मैनुअल वितरण किया गया है। जोकि गलत है। इस पर कोटा सस्पेंड किया जाएगा। शेष मिलान किया गया है। मौके से वितरण के बाद बचा 9 बोरी गेहूं व 6 बोरी चावल मिला है। उठान व वितरण के बाद जो राशन मिलान में गड़बड़ मिला तो कोटेदार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पकड़े गए व्यापारी के बारे में बताया कि अभी की पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रहा है। कोटेदार भाग निकला है।
विज्ञापन
-व्यापारी हत्थे चढ़ा, कोटेदार मौके से भागा