फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अपहरण की सूचना पर हांफी पुलिस, पिता के पास मिला बच्चा

अपहरण की सूचना पर हांफी पुलिस, पिता के पास मिला बच्चा

Thu, 27 Dec 2018 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर हांफी पुलिस, पिता के पास मिला बच्चा
अचलगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात बच्चे के अपहरण व फिरौती की सूचना
विज्ञापन

पर पुलिस घंटों हांफती रही। देर रात पुलिस ने बच्चे को सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव
कुशहरी निवासी पिता के पास से बरामद कर लिया। जांच मेें मामला पति-पत्नी के विवाद
का निकला। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर पिता को जेल भेज दिया।


ग्रामसभा हलबलखेड़ा के मजरे दुवा निवासी मीना कुमारी ने मंगलवार रात बेटे विशाल
(5) के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। बताया अपहरणकर्ता फिरौती मांग रहे हैं।
पुलिस ने तलाश शुरू की और रात करीब दो बजे बच्चे को सोहरामऊ
थानाक्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी पिता राजबहादुर के पास से बरामद कर लिया। जांच में
पता चला कि झगड़े के चलते पति-पत्नी अलग रहते हैं। छह बच्चों में चार मां के पास व दो
पिता के पास रहते हैं। पिता बच्चे को अपने साथ ले गया था। एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अपहरण नहीं हआ था। पति पत्नी का विवाद है। बच्चे को पिता के पास से बरामद कर मां को सौंप दिया गया है। पिता को जेल भेजा गया है।

-मां ने पुलिस को दी थी सूचना, पिता को शांतिभंग की कार्रवाई कर भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed