फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   चालक को उतार ट्रैक्टर ले गए स्कार्पियो सवार लोग

चालक को उतार ट्रैक्टर ले गए स्कार्पियो सवार लोग

Sat, 24 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चालक को उतार ट्रैक्टर ले गए स्कार्पियो सवार लोग
बीघापुर। थानाक्षेत्र के लालकुआं के निकट आनंदी मंदिर के पास स्कार्पियो सवार चार लोगों ने ट्रैक्टर चालक को रोककर नीचे उतार दिया और ट्रैक्टर लेकर उन्नाव की ओर चले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



नगर पंचायत बीघापुर के आजादनगर निवासी रामअवतार लोधी पुत्र चंद्रपाल ने बीघापुर थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उसका पुत्र राहुल लोधी शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे ट्रैक्टर लेकर गांवसभा रुजिहाई गया था। वहां से वह बीघापुर आ रहा था, तभी दांदामऊ के सामने स्थित आनंदी देवी मंदिर के निकट स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ट्रैक्टर को रोका। पुत्र को नीचे उतार दिया। इसके बाद ट्रैक्टर को लेकर चले गए।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रथमदृष्टया जांच में ट्रैक्टर के लोन पर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। किस्त बाकी होने के कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-ट्रैक्टर मालिक ने थाने में दी तहरीर, पुत्र चला रहा था ट्रैक्टर
-पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की किस्त बाकी होने पर ट्रैक्टर ले जाने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed