फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   फंदे से लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव

फंदे से लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव

Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला ट्रक ड्राइवर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बीघापुर। थाना क्षेत्र के टिकुरीमऊ गांव में ट्रक चालक ने घर में फांसी के फंदे से लटक जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अचलगंज थानाक्षेत्र के चपरी निवासी रज्जन सिंह (55) पुत्र रघुनंदन सिंह ट्रक चालक था। शादी के बाद वह बीघापुर थाना क्षेत्र के कुलहा में पत्नी के साथ रहने लगा था। चार माह पूर्व बड़े बेटे दीपक ने टिकुरी गांव में नए घर का निर्माण कराया था। जिससे रज्जन सिंह कुलहा से टिकुरी में बनवाए गए घर में पत्नी मनोरमा के साथ रहने लगा। रविवार सुबह पत्नी किसी काम से बाजार सामान खरीदने गई थी। तभी रज्जन सिंह ने घर के अंदर स्लैब से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बना जान दे दी। मनोरमा जब बाजार से घर पहुंची तब उसे घटना की जानकारी हुई। बीघापुर थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अचलगंज के चपरी निवासी रज्जन ने पहली शादी कुलहा निवासी कुसुम के साथ की थी। कुछ साल पहले उसने कुसुम का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद उसने रंजीतपुर निवासी मनोरमा से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पहली पत्नी के बेटे दीपक ने कुलहा में नया घर बनवा लिया था। ऐसे में रज्जन दूसरी पत्नी के साथ उसी घर में रहने लगा। जबकि दीपक गुजरात में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed