{"_id":"5d0a85078ebc3e0c3e68847e","slug":"156097048912-unnao-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने पर बाइक सवारों ने कार रोक कर दूल्हे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ओवरटेक करने पर बाइक सवारों ने कार रोक कर दूल्हे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर गुलाबखेड़ा गांव के पास बाइक सवारों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक करके रोका। इसके बाद दूल्हे के साथ मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में दूल्हा घायल हो गया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतेसिया निवासी शिशुपाल पुत्र शिवराम की शादी गंगाघाट कोतवाली के गढ़ी सिलौली में तय थी। मंगलवार को दूल्हा शिशुपाल बारात लेकर गांव जा रहा था। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर गुलाबखेड़ा गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक किया। खैरहन निवासी कार चालक हसीब अहमद ने बताया कि बाइक सवारों ने कार रोककर दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बीचबचाव कराया। तब तक बाइक सवार कार के शीशे तोड़कर भाग निकले। दूल्हे के पिता ने पुलिस को एक अंगूठी और एक सोने की चेन लूट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी नारदमुनि ने बताया कि बाइक सवारों को पास न देने को लेकर मारपीट हुई है। बाइक और कार कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।