फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दवा लेने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

दवा लेने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

Sat, 08 Jun 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
दवा लेने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत
उन्नाव। बेटे के साथ दवा लेने जा रही महिला बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गई। बेटा इलाज के लिए मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंगाघाट थानाक्षेत्र के पृथ्वीखेड़ा निवासी माया (55) पत्नी मटरू को कई दिनों से तेज बुखार आ रहा था। शुक्रवार सुबह वह बेटे कमलेश के साथ दवा लेने मुस्कापुर जा रही थी। मुस्कापुर के निकट सामने से आ रही तेज बाइक से बचने के फेर में कमलेश की बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे माया सड़क पर गिर पड़ी। सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गई। कमलेश इलाज के लिए माया को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमलेश ने बताया कि चार साल पहले पिता की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed