{"_id":"5cf03002bdec22074407eede","slug":"15592448487-unnao-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ब्योली इस्लामाबाद में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान देने की बात कही है। जबकि महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पति पर दहेज में दो लाख रुपये न देने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के ग्राम जमसरा निवासी सुंदर लाल पुत्र लल्लू की तहरीर के मुताबिक उसने पांच साल पहले अपनी बेटी तानकी (30) की शादी बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्योलीइस्लामाबाद के मजरा धुरंधरखेड़ा निवासी विनय कुमार पुत्र किशन पाल से की थी। दो वर्ष से विनय पत्नी तानकी से प्लाट खरीदने के लिए मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव डल रहा था। रुपये न लाने पर वह उसे मारता पीटता था। जिसकी शिकायत बेटी ने उससे की थी।
पिता ने आरोप लगाया कि पति ने गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी। जबकि हादसे का रूप देने के लिए उसने तानकी द्वारा फांसी लगाने की बात कही। पड़ोसियों ने घटना की सूचना लुधियाना में रहने वाले उसके भाई गुड्डू को दी गई। गुड्डू ने पिता को सूचना दी। बेहटामुजावर चौकी प्रभारी विजय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- पति ने कहा, पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही तफ्तीश