फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अनुपस्थित कर्मी की लगी हाजिरी, डीएम से शिकायत

अनुपस्थित कर्मी की लगी हाजिरी, डीएम से शिकायत

Wed, 29 May 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मी की लगी हाजिरी, डीएम से शिकायत
उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की अनुपस्थिति में भी हाजिरी लगा दी गई। आरटीआई के तहत जब इस बात का खुलासा हुआ तो कंप्यूटर आपरेटर की पत्नी डीएम कार्यालय पहुंच गई। पत्नी ने बताया कि पति के खिलाफ उसका दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कानपुर न्यायालय में चल रहा है। जहां न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बावजूद उसके पति की उपस्थिति स्वास्थ्य विभाग में लगाई गई और उसे मानदेय भी दिया गया। पीड़िता ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर पति से मिलीभगत कर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। डीएम ने सीएमओ से जवाब मांगा है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर उसकी पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा कानपुर न्यायालय में दायर कर रखा है। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंची महिला ने सीएमओ द्वारा शिकायत न सुनने पर हंगामा किया था। उसका आरोप था कि 23 मई 2017 से 27 मार्च 2019 तक कानपुर न्यायालय में 21 पेशी हुई हैं। इन सभी पेशी में उसका पति मौजूद रहा था।
विज्ञापन


हालांकि उसने जब स्वास्थ्य विभाग से पति की उपस्थिति का ब्योरा मांगा तो वह पेशी की तारीख के दिन भी कार्यालय में उपस्थित मिला। कार्यालय की उपस्थिति पंजिका में उसके हस्ताक्षर मौजूद थे। आरटीआई से इसकी पुष्टि भी हुई है। सोमवार को उसने सीएमओ से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित महिला मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंच गई और शिकायती पत्र दिया। डीएम देवेंद्र कुमार पंाडेय ने सीएमओ डा. लालता प्रसाद से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- पीड़ित महिला ने डीएम कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
- डीएम ने सीएमओ से प्रकरण में मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed