{"_id":"5cec37c2bdec2207843c0764","slug":"15589846912-unnao-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कनिगांव में रविवार की रात चोरों ने बंद घर से जेवर व नगदी समेत तकरीबन सवा लाख का माल पार कर दिया। वारदात के समय परिजन गांव में हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए थे। रात में कथा सुनकर लौटने पर घटना की जानकारी हुई तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
कनिगांव निवासी रामलखन रविवार रात परिवार सहित गांव में ही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गए थे। घर से निकलते समय पीछे का दरवाजा बंद करना भूल गए। दरवाजा खुला देखकर चोर घर के अंदर पहुंचे और अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नगदी व करीब एक लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।
रात में परिजन जब वापस लौटे और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। रामलखन का दोनों बेटे अनिल व अनुज लुधियाना में नौकरी करते हैं। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जांच की जा रही है।