{"_id":"5c97db57bdec22140e107812","slug":"151553455959-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की फर्जी सूचना दे छकाया, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की फर्जी सूचना दे छकाया, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में बाइक व वैन की भिड़ंत के बाद वैन सवार युवकों ने लूट का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। बाइक सवार युवक पर तीस हजार रुपये लूटने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच किए बिना ही बाइक सवार युवक को थाने ले आई। जहां उसका चालान कर दिया। इस बीच जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने वैन सवार युवकों का भी चालान कर दिया। पुलिस ने अंत में दो पक्षों में मारपीट की बात कह मामले का पटापेक्ष कर दिया।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी फू लचंद पुत्र सागर मजदूरी करता है। शनिवार देर रात गांव में उसकी बाइक एक वैन से भिड़ गई। फूलचंद का आरोप है कि वैन सवार दो युवक नशे में थे। उन्होंने उससे विवाद किया और बाद में पुलिस को तीस हजार रुपये लूटने की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फूलचंद व वैन सवार युवकों को थाने ले आई। जहां सबसे पहले फूलचंद का चालान कर दिया।
इस बीच जब कार्रवाई की खबर फूलचंद के परिजनों को मिली तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते अजगैन पुलिस की मनमानी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। रविवार सुबह जब पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेनी शुरू की तो अजगैन पुलिस ने वैन सवार दो युवकों का भी चालान कर दिया। अजगैन थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि लूट की सूचना मिली थी। जांच में मामला मारपीट का निकला। ऐसे में तीनों युवकों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
- वैन सवार युवकों ने बाइक सवार पर लगाया था लूट का आरोप
- मामला बढ़ा तो वैन सवार युवकों को भी भेजा जेल