फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ट्रैक पर फंसी बाइक, ट्रेन देख छोड़ भागे युवक-युवती

ट्रैक पर फंसी बाइक, ट्रेन देख छोड़ भागे युवक-युवती

Wed, 06 Mar 2019 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर फंसी बाइक, ट्रेन देख छोड़ भागे युवक-युवती
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुंभी हाल्ट के पहले बाइक सवार युवक व युवती ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान बाइक ट्रैक में फंस गई और सामने से मेमू ट्रेन आते देख बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। ट्रेन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरपीएफ ने बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुसुंभी हाल्ट के पहले रेलमार्ग के खंभा नंबर 35/2 से बाइक सवार युवक व युवती ट्रैक पार कर दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक पर बाइक फंस गई और तभी कानपुर से लखनऊ जा रही मेमू आ गई। ट्रेन देख युवक व युवती बाइक छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद मौका पाकर युवक क्षतिग्रस्त बाइक लेकर फरार हो गया। कंट्रोलरूम की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा मौके पर पहुंचे। बाइक मौके पर नहीं मिली। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के दौरान ग्रामीणों ने बाइक नंबर की पुष्टि की है। नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुंभी हाल्ट के पहले ट्रैक पार कर रहे थे बाइक सवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed