फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सिपाही पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

सिपाही पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 30 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिपाही पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप
सिपाही पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में तैनात सिपाही द्वारा एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने कोतवाल को आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर के आधार पर जांच करके मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि 28 अक्तूबर को वह शुक्लागंज निवासी अपनी बहन के घर गई थी और पति काम के सिलसिले में बाहर थे। घर में उनकी नाबालिग बेटी अकेली। सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और बेटी से छेड़छाड़ की। पड़ोसियों के आने पर सिपाही व उसके दोनों साथी धमकी देकर भाग निकले। शाम को सिपाही अपने साथियों के साथ फिर पहुंचा और किसी अधिकारी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी हरीश कुमार ने मामले की जांच और कार्रवाई का आदेश कोतवाली प्रभारी को दिया है। कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप द्विवेदी ने बताया कि उन्हें अभी कोई आदेश नहीं मिला है। जैसे ही प्रार्थनापत्र मिलेगा जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed