फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मंदिर से कीमती आभूषण और घंटे चोरी

मंदिर से कीमती आभूषण और घंटे चोरी

Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से कीमती आभूषण और घंटे चोरी
मंदिर से कीमती आभूषण और घंटे चोरी
विज्ञापन


उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा तिराहा स्थित मनोकामना मंदिर से चोरों ने दस किलो के घंटे व दुर्गा प्रतिमा से सोने की बेसर व माला पार कर दिया। चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काट दिया था। गुरुवार सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचे माली ने चैनल का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है।



बाबाखेड़ा तिराहा स्थित मनोकामना मंदिर में बुधवार रात पुजारी भीमाचार्य पूजा करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात चोर मंदिर परिसर की दीवार फांदकर प्रवेश कर गए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए। इस बीच साबड़ से मंदिर के चैनल का ताला तोड़ दिया। यह पांच किलो के दो घंटे चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



दुर्गा की प्रतिमा से सोने की बेसर व माला चुरा लिया। गुरुवार सुबह माली छंगा जब सफाई करने पहुंचा तो चैनल का ताला टूटा देखकर पुजारी को सूचना दी। पुजारी भीमाचार्य ने अचलगंज पुलिस को सूचना दी। थाने से दो सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुजारी भीमाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


- अचलगंज के बाबाखेड़ा तिराहे पर मनोकामना मंदिर में हुई चोरी,चोरी से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के काट दिए थे कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed