फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   लापता बस चालक का मिला शव, हत्या का आरोप

लापता बस चालक का मिला शव, हत्या का आरोप

Fri, 26 Apr 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
लापता बस चालक का मिला शव, हत्या का आरोप
उन्नाव। बुधवार शाम लापता हुए बस चालक का शव गुरुवार सुबह हरदोई पुल के नीचे सड़क पर पड़ा मिला। युवक की नाक व कान से खून निकल रहा था। जेब से मिले मोबाइल से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। चालक की पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



शहर के एबी नगर निवासी नफीस (45) पेशे से बच चालक है। वह शहर के आवास विकास निवासी एक ट्रांसपोर्टर की बस चलाता था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर से ट्रांसपोर्ट पर जाने की बात कहकर निकला था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। रात भर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार सुबह नफीस का शव हरदोई पुल के नीचे बंद रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय ने जेब से मिले फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पत्नी काफिया ने बताया कि पांच दिन पूर्व पड़ोसी से उसके पति का टैंक पर रखे पत्थर को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसियों ने पति व घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर ने की अभद्रता
मृतक नफीस की पत्नी काफिया ने ट्रांसपोर्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया। काफिया का आरेाप था कि पति के लापता होने पर उसने ट्रांसपोर्टर से संपर्क किया। इस पर उसने उसे धमकी देते हुए दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी।


सिर में मिली चोट, बस से गिरने की आशंका
गुरुवार शाम नफीस का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें सिर में गंभीर चोटें मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में चोट लगने से नफीस की मौत हुई थी। ऐसे में उसके ऊंचाई से गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर नफीस का शव मिला था उसी स्थान पर ट्रांसपोर्टर की बस भी खड़ी होती हैं।

-बुधवार शाम लापता हुआ था चालक, हरदोई पुल के नीचे मिला शव
-पत्नी ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed