{"_id":"5b2163a04f1c1bac6e8b7aaf","slug":"141528914848-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक प्रकरण की जांच को दो महीने पूरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक प्रकरण की जांच को दो महीने पूरे
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या के मुकदमे में जांच करते हुए सीबीआई को दो महीने का वक्त पूरा हो गया।
बुधवार को भी सीबीआई टीम माखी थाने पहुंची। टीम गांव में कुछ लोगों से मिली। विधायक के घर के पास दो लोगों से बातचीत करने के बाद लौट गई। सीबीआई ने किशोरी और उसके चाचा को पूछताछ के लिए गुरुवार को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
गांव में रहने वाली एक किशोरी से दुष्कर्म और न्यायिक हिरासत में किशोरी के पिता की मौत की घटना में सीबीआई को जांच करते हुए बुधवार को दो महीने का वक्त पूरा हो गया। इस दौरान सीबीआई माखी थाने से लेकर विधायक घर और गांव की लगातार खाक छान रही है।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सेंगर और उनके भाई अतुल के अलावा माखी थाने के पूर्व एसओ अशोक भदौरिया, दरोगा केपी सिंह, विधायक की सह आरोपी शशि सिंह सहित कई और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी सीबीआई हर बिंदु पर गहनता से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान दिल्ली से फोरेंसिक टीम बुलाकर दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का डेमो भी किया गया।
आरोपियों को कई बार कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है। बुधवार को भी सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने गांव में जांच की। इस दौरान थाना पुलिस को साथ लेकर गांव में कुछ लोगों से एकांत में बातचीत कर जानकारी ली गई। टीम विधायक के घर के आसपास भी जांच करती नजर आई। देर शाम को टीम लौट गई। सीबीआई ने किशोरी और उसके चाचा को पूछताछ के लिए गुरुवार को लखनऊ बुलाया है।
भाजपा विधायक प्रकरण की जांच को दो महीने पूरे
सीबीआई बुधवार को भी पहुंची गांव, कई लोगों से की पूछताछ
किशोरी और उसके चाचा को पूछताछ के लिए गुरुवार को लखनऊ बुलाया