{"_id":"5a944ef04f1c1bb5568b6199","slug":"12-passengers-injured-in-bus-in-khanti","type":"story","status":"publish","title_hn":" खंती में पलटी बस, 12 यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंती में पलटी बस, 12 यात्री घायल
unnao
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
-सलेमपुर के निकट खंती में पलटी पड़ी बस व मौजूद भीड़।
- फोटो : amarujala
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी संडीला मार्ग पर सलेमपुर के निकट सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को पिकअप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
माखी थानाक्षेत्र के सलेमपुर के निकट सोमवार दोपहर संडीला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान जब तक चालक बस पर काबू पाता तब तक वह खंती में जाकर पलट गई। हादसे में बस में बैठी जगरानी (65) पत्नी स्व बाबू चंद, अनीता (60) पत्नी स्व अशोक निवासी मांखी, परमनी निवासी श्रीराम (60) पुत्र भरोसे, आसीवन थाना क्षेत्र के उलरापुर निवासी कमलेश (20) पुत्र बचईए, नुरुल्लानगर निवासी राजेश (35) पुत्र रणबीर सिंह, बहन रीता (25) और भांजी अनुपम (12), उनवां निवासी नन्ही (70) पत्नी श्रीराम, सदर कोतवाली के कैसरगंज निवासी शहीद (40) पुत्र रईस, इनकी पत्नी उजमा बेगम (32), पूनम शर्मा (40) पत्नी विमल शर्मा निवासी गंगा नगर शुक्लागंज, उनका बेटा सिद्धार्थ शर्मा (20), बेटी मानसी शर्मा(18) घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज पिकअप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
इनसेट
नहीं पहुंची एंबुलेंस
जिले में 108 एंबुलेंस सेवा दिन पर दिन बदहाल होती जा रही है। सोमवार दोपहर चकलवंशी के भदनी के निकट हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल सका। एंबुलेंस के इंतजार में घायल दुर्घटनास्थल पर बीस मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों व पुलिस ने घायल पूनम शर्मा, उसकी बेटी मानसी, बेटा सिद्धार्थ व तौशीफ को पिकअप से जिला अस्पताल भेजा। एंबुलेंस के इंतजार में घायलों को अस्पताल तक पहुंचने में आधे घंटे की देरी हो गई। समय से एंबुलेंस के दुर्घटनास्थल पर न पहुंचने पर घायलों ने आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन
----------------------------------