{"_id":"6af87831704b92f27304962a","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4933402-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार में लिफ्ट लेकर बैठी महिला, सोने की चेन चोरी कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार में लिफ्ट लेकर बैठी महिला, सोने की चेन चोरी कर फरार
विज्ञापन
- काउंटी सोसाइटी से गढ़ी चौकी तक किया सफर, घर पहुंचने पर चालक को चेन गायब मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र में कार में लिफ्ट लेकर बैठी एक महिला पर चालक की सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगा है। महिला रास्ते में गढ़ी चौकी के पास उतरकर चली गई। घर पहुंचने पर चालक को गले से सोने की चेन गायब मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनूप कुमार उपाध्याय छपरौला स्थित डिफेंस एन्क्लेव के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी कार से नोएडा एक्सटेंशन स्थित घर जा रहे थे। रास्ते में काउंटी सोसाइटी के पास एक महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने महिला को कार में बैठा लिया। करीब 800 मीटर आगे चलने के बाद महिला गढ़ी चौकी के सामने उतर गई। पीड़ित के मुताबिक, घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके गले से सोने की चेन गायब थी। थाना प्रभारी मनोेज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।