{"_id":"5bbcfb5a867a55285f62f9ca","slug":"11539111770-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, ससुर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, ससुर को पीटा
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। घास काटने गई महिला को दो युवकों ने बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर ससुर उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे पीटकर भगा दिया। आरोपियों के चंगुल से छूट महिला घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय महिला सोमवार शाम मवेशियों के लिए घास लेने खेत गई थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सुखवीर और पड़ोसी गांव के मुश्ताक ने उसे दबोच लिया। दोनों महिला का मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस बीच महिला के शोर मचाने पर उसका ससुर मौके पर पहुंच गया। ससुर के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और भाग निकले। इस बीच महिला ससुर के साथ घर पहुंची। मंगलवार सुबह पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपी फरार