फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   कपड़े के विवाद में मकान मालिक ने महिला को पीटा, पेट में लात मारी

कपड़े के विवाद में मकान मालिक ने महिला को पीटा, पेट में लात मारी

Thu, 02 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कपड़े के विवाद में मकान मालिक ने महिला को पीटा, पेट में लात मारी
उन्नाव। सदर कोतवाली के तालिब सराय में आंगन में कपड़ा गिरने पर हुए विवाद में मकान मालिक नेे महिला को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। महिला का आरोप है कि उसने उसके पेट में लात भी मारी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कानपुर के कर्नलगंज बजरिया निवासी नाजिया पुत्री नफीस शहर के तालिबअली सराय में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने बताया कि 16 अप्रैल को मकान मालिक के कपड़े उसके कमरे की तरफ आ गए थे। इस बात पर मकान मालिक ने हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी ने अपनी पत्नी व एक युवक की मदद से उसे पीटा और सामान निकालकर बाहर फेंक दिया। उसने विरोध किया तो उसके पेट में लात मारी, जिससे उसके गंभीर चोट आई। एसपी के आदेश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed