{"_id":"5a22f64a4f1c1ba12d8b6187","slug":"111512240714-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री श्रमिक की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल फैक्ट्री श्रमिक की मौत, परिजनों का हंगामा
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा
उन्नाव। फैक्ट्री से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल युवक की शुक्रवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन रात में ही शव लेकर फैक्ट्री गेट पर पहुंचे। यह मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। फैक्ट्री प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच एक घंटे चली वार्ता के बाद ढाई लाख रुपये मुआवजे पर हंगामा शांत हुआ।
अजगैन कोतवाली के गांव अलगनगढ़ निवासी पवन(45) पुत्र मेवालाल दही चौकी स्थित सुपर हाउस फैक्ट्री में मजदूर था। 29 नवंबर को फैक्ट्री से घर जाते समय मार्ग दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन जिला अस्पताल लाए थे। हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
हैलट में पवन का इलाज चल रहा था। शुक्रवार भोर पहर पवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन रात में ही शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यह शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। सूचना पर दही चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे।
फैक्ट्री प्रबंधन व परिजनों से वार्ता कर ढाई लाख रुपये में समझौता कराया गया। एसआई दही मनोज कुमार ने बताया कि मुआवजे की मांग को लेकर परिजन हंगामा कर रहे थे। ढाई लाख रुपये मुआवजा दिलाकर हंगामा शांत करा दिया गया था।
-चार दिन पहले घायल हुआ था, कानपुर में चल रहा था इलाज, सूचना पर पहुंची पुलिस, ढाई लाख रुपये के मुआवजे पर कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो