{"_id":"5c6c539dbdec2273783035f1","slug":"101550603165-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से 27 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से 27 हजार लूटे
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद-ताजपुर मार्ग पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से जा रहे मोबाइल कंपनी के कर्मचारी को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर बाइक की चाबी निकाली। फिर मोबाइल के साथ ही 27 हजार की नगदी लूटकर कर्मचारी के हाथ पैर बांधे और बाग में फेंक दिया। बदमाश कुछ दूरी पर बाइक की चाभी व मोबाइल फेंककर भाग निकले।
मोहल्ला अहिराना निवासी सीतेश यादव पुत्र लालता प्रसाद यादव एक मोबाइल कंपनी में काम करता है। वह मार्केट का पैसा वसूलने पड़ोसी ग्राम ताजपुर गया था। मंगलवार शाम 4.30 बजे वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। गंजमुरादाबाद-ताजपुर मार्ग पर स्थित मां बड़ी कालिका देवी मंदिर के पास बिना नंबर की एक काली हीरो हांडा स्पलेंडर से दो बदमाश आए। उन्होंने बाइक को सड़क पर तिरछी खड़ी करके उसे रोक लिया। फिर सीतेश की मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसके बाद मोबाइल व जेब में रखे वसूली के 27 हजार रुपये लूट लिए। सीतेश को घसीटते हुए पास की आम के बाग में ले गए और हाथ पैर बांधकर फेंक दिया। बाद में बदमाश चाबी और मोबाइल फेंक कर भाग निकले। शोरगुल सुनकर राहगीरों ने उसे खोला और घर पहुंचाया। नगर पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है। फि र भी पुलिस जांच कर रही है।
-बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने तिरछी गाड़ी लगाकर रोका
-लूट के बाद कर्मी के हाथपैर बांध बाग में फेंका