फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंची युवती, परिजनों ने घेरा

प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंची युवती, परिजनों ने घेरा

Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंची युवती, परिजनों ने घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार रात कार सवार युवकों के साथ चली गई। प्रेमी-प्रेमिका कोर्ट मैरिज करने के इरादे से सोमवार को उन्नाव कचहरी पहुंचे। यहां युवती के बाबा, मां व अन्य लोगों ने एक कार में दोनों को देखा तो हंगामा किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक और युवती कहीं भाग गए। पुलिस ने कार में बैठे दो युवकों से पूछताछ की तो बताया कि वह तो किराए पर अपनी वैन लेकर आए थे। कार में युवती का दुपट्टा और शृंगार का सामान भी मिला है। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

हसनगंज कोतवाली के एक गांव निवासी (21) वर्षीय युवती रविवार रात घर में थी। दो भाई आम की बाग में रखवाली करने गये थे। तभी कस्बा निवासी युवक छह साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसे कार में बैठाकर भाग निकला। युवती के बाबा ने कार सवार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए सुबह आने की बात कही। सोमवार सुबह कार सवार लोग युवती को लेकर न्यायालय आए। भनक मिलते ही युवती के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस चालक सहित वाहनों को कोतवाली लाई।
विज्ञापन


युवती के बाबा का कहना है कि अगर पुलिस रात में सक्रिय हुई होती तो उसकी बेटी मिल जाती। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि कि रात में ढाई बजे सूचना मिली थी। तत्काल फोर्स भेजा गया था। आरोप गलत है। युवती की मां ने हसनगंज कसबा निवासी राघवेंद्र उनके पिता सुरेंद्र व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कार सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, प्रेमी-प्रेमिका फरार
-बाबा व मां ने युवक व उसके साथियों पर लगाया अगवा करने का आरोप
-मां ने पिता-पुत्र सहित तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed