{"_id":"6988cb88297e1c670106aee9","slug":"in-the-name-of-getting-an-agency-rs-625-lakh-was-cheated-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-145719-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: एजेंसी दिलाने के नाम पर पौने छह लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: एजेंसी दिलाने के नाम पर पौने छह लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति से एजेंसी दिलाने के नाम पर कोतवाली क्षेत्र के दो आरोपियों ने पौने छह लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित नसीम कादरी निवासी काजीपुर कलान सेमन हाता तिवारीपुर, गोरखपुर ने अपनी तहरीर में बताया कि अक्तूबर 2025 को उनके बहनोई मोहम्मद शाहिद के माध्यम से राजमणि पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय निवासी कुर्थवलिया के बारे में पता चला कि वह एक नामी कंपनी की एजेंसी चलाते थे। प्रिंस के ऑफिस में वह बहनोई व प्रिंस के भाई शेषमणि पांडेय से मिले। प्रिंस की बातों से प्रभावित होकर एजेंसी लेने की बात की।
प्रिंस ने बताया कि कुछ रुपये लगेंगे। बिना रुपये लिए वह एजेंसी नहीं दिला पाएंगे। राजमणि ने एजेंसी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये की मांग की। उनकी बातों पर विश्वास होने के कारण उन्होंने नकद तीन लाख रुपये दोस्तों से उधार लेकर बहनोई के सामने राममणि व शेषमणि को दिए। 20 अक्तूबर से एक दिसंबर 2025 तक मोबाइल से राजमणि पांडेय के मोबाइल पर 2,74,160 रुपये दिए। काफी समय बीत जाने पर भी राजमणि पांडेय एजेंसी नही दिला सके।
विज्ञापन
लोगों से पता चला राजमणि पांडेय इसी तरह कई लोगों से पैसा ले चुका है। उन्होंने अपना रुपया राजमणि पांडेय से वापस मांगा। राजमणि पांडेय ने फोन करने पर उनको धमकी दी कि गोरखपुर से उठवा लूंगा, रुपये वापस नहीं मिलेंगे। कोतवाल ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।