{"_id":"59b194cc4f1c1bea7f8b4c54","slug":"101504810188-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर छात्रा के अपहरण का प्रयास
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर छात्रा के अपहरण का प्रयास
उन्नाव। नवाबगंज इलाके में लखनऊ- कानपुर राजमार्ग पर वैन सवार युवकों ने कालेज से घर जा रही छात्रा को खींचने का प्रयास किया। बचने के प्रयास में छात्रा धक्का लगने से सड़क पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर वैन सवार युवक भाग निकले। छात्रा ने दो युवकों की पहचान करते हुए सोहरामऊ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण से इनकार किया है।
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के नदउआ गांव निवासी एक छात्रा कस्बे के आर्यावर्त गुरुकुल महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गुरुवार को वह विद्यालय से पैदल घर जा रही थी। लखनऊ- कानपुर राजमार्ग पर वह गांव की ओर मुड़ी, तभी पीछे से एक वैन उसके पास आकर रुकी। छात्रा ने बताया कि वैन में सवार युवकों ने उसे खींचने का प्रयास किया।
छात्रा के विरोध करने पर युवक उसे वैन के अंदर नहीं खींच सके। दोबारा वैन से युवकों को उतरता देख छात्रा ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती देख युवक मौके से भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को अवगत कराया। छात्रा ने दो युवकों को पहचान कर थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने अपहरण जैसी घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि जिन युवकों के नाम तहरीर दी गई, उनसे छात्रा के परिवार का विवाद है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
-कालेज से घर लौटते समय वैन सवार युवकों ने खींचा, धक्का लगने से छात्रा सड़क पर गिरी, शोर मचाने पर भाग निकले युवक
अमर उजाला ब्यूरो