फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death of woman in suspicious circumstances

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 21 Feb 2018 11:54 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 21 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की झुलसने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन शव गांव से एक किलोमीटर दूर एक एक पेड़ के नीचे फेंककर भाग निकले। शौच के लिए गए लोगों ने शव देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को बताया। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बाबाखेड़ा गांव निवासी संजय पुत्र सजीवन यादव की शादी डेढ़ साल पहले गाजीपुर जिले के गांव धरनी निवासी दीपिका के साथ शादी हुई थी। एक सप्ताह से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। सोमवार रात महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन उसे गांव के बाहर फेंककर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को बिस्तर जले मिले। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed