{"_id":"6ad765ba372c316c750b71f3","slug":"two-cousins-yashwant-24-and-shubham-gupta-20-died-after-a-speeding-truck-hit-their-e-bike-in-nonbirra-korba-news-c-1-1-noi1487-4853929-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा, भारी वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा, भारी वाहन की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार
Wed, 21 Oct 2026 08:23 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:23 AM IST
सार
तेज रफ्तार भारी वाहन ने इलेक्ट्रिक बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भारी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
विस्तार
मंगलवार को जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एकतेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा में हुआ है। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय यशवंत गुप्ता पिता हरि गुप्ता और 20 वर्षीय शुभम गुप्ता के रूप में हुई है दोनों नोनबिर्रा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि नोनबिर्रा में माता दुर्गा की 9 दिनों तक स्थापना की गई थी। आज विजयदशमी पर दोपहर में विसर्जन कार्यक्रम के बाद दोनों युवक इलेक्ट्रिक बाइक पर पंडित के यहां पूजा का सामान छोड़ने गए थे। सामान छोड़कर वापस लौटते समय रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा था, वह मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: एमपी सरकार को मिला नया हाईटेक जेट, मुख्यमंत्री के सफर के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार
विज्ञापन
करतला थाना प्रभारी गणेश राम यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद भारी वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी बरतें और तेज रफ्तार वाहनों से बचें। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।