फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI gives notice to 11 people

सीबीआई ने 11 लोगों को दी नोटिस

Tue, 15 May 2018 11:36 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 15 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
CBI gives notice to 11 people
नहर निरीक्षण भवन में खड़े सीबीआई के अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
उन्नाव। किशोरी के पिता की हत्या की घटना में सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई ने किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना में 11 लोगों को बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी की है। नोटिस के दायरे में आने वाले लोगों को तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो सीबीआई बयान दर्ज कराने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रही थी। किसी के हाजिर न होने पर 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी की गई हैं।
विज्ञापन

विधायक प्रकरण में सीबीआई किसी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सीबीआई ने घटना की एक एक कड़ी को जोड़ना शुरू कर दिया है। जून 2017 में दर्ज मुकदमे में किशोरी की मेडिकल व उम्र परीक्षण रिपोर्ट हासिल करने के बाद सीबीआई ने किशोरी के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना की भी गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। सीबीआई ने किशोरी के पिता के साथ जिस स्थान पर मारपीट हुई थी, उसके आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की कोशिश की थी। दबाव के चलते कोई भी सीबीआई के सामने नहीं आया था। सीबीआई ने गांव के लोगों से बयान लेने की भी कोशिश की थी। इसमें वह सफल नहीं हुई।  इस बीच सीबीआई ने गांव के 11 लोगों को चिन्हित करते हुए 160 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी की है। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि जांच में सहयोग के लिए नोटिस जारी की गई हैं। सभी को सीबीआई के लखनऊ स्थित कार्यालय में तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

--------------------

किशोरी बोली, पुलिस ने जो कपड़े सील किए वह उसके नहीं
सीबीआई ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे कपड़े

उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने 11 मार्च 2017 को माखी थाने में दर्ज किए गए किशोरी से गैंगरेप के मुकदमे में पुलिस की ओर से सील किए गए कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए पाक्सो कोर्ट से लिया है।  हालांकि पीड़िता का कहना है कि जो कपड़े पुलिस ने सील किए, वह उसके हैं ही नहीं। उसने घटना वाले दिन पहले गए कपड़े सीबीआई को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय से कपड़ों की पोटली लेने के बाद सीबीआई टीम किशोरी से मिलने नहर निरीक्षण भवन पहुंची। किशोरी ने सीबीआई अधिकारियों को बताया कि मार्च 2017 के मुकदमे में पुलिस की ओर से सील कर कोर्ट में दाखिल किए गए जो कपड़े उसके बताए गए, वह वास्तव में उसके हैं नहीं। घटना के वक्त उसने सलवार सूट पहन रखा था। पुलिस ने मैक्सी व कुछ और कपड़ों को उसके (किशोरी) बताकर सील किया था। किशोरी ने सुरक्षित रखे गए अपने कपड़े सीबीआई को उपलब्ध कराए हैं। सीबीआई ने उन कपड़ों को भी सील किया है। उन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने के लिए कहा है।
इनसेट
मुकदमे से संबंधित अभिलेखों के लिए किया आवेदन
सीबीआई ने अप्रैल 2017 में किशोरी के साथ हुई घटना से संबंधित विचाराधीन मुकदमे के अभिलेखों की सत्यापित प्रति के लिए आवेदन किया है। सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म की घटना में किशोरी के बयान, आरोपियों के बयान, गवाहों और पुलिस की ओर से दिए गए बयानों की फोटो कापी के लिए आवेदन किया है। सीबीआई शेष अभिलेख लेने के लिए बुधवार को फिर कोर्ट जाएगी।
इनसेट
जेल के डाक्टरों से लिए बयान
विधायक सेंगर प्रकरण में सीबीआई ने मंगलवार को जेल के डाक्टरों के भी लिखित बयान लिए। सीबीआई ने जेल के डाक्टरों का बयान लेने के लिए दो दिन पूर्व ही उन्हें  लिफाफा उपलब्ध करा दिया था। मंगलवार को सीबीआई बंद लिफाफों में डाक्टरों के बयान लेकर चली गई। इससे पहले किशोरी के पिता का इलाज व मेडिकल परीक्षण करने वाले डाक्टरों का भी सीबीआई ने बयान लिया था।
----------

किशोरी के चाचा ने डीएम से की मुलाकात
-भाई से मारपीट में शामिल सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। किशोरी के चाचा ने मंगलवार को डीएम को एक साथ कई शिकायती पत्र दिए। चाचा ने भाई के साथ हुई मारपीट की घटना के दौरान मौजूद रहे लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने व विधायक के करीबियों की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कराने की मांग की। इसके अलावा किशोरी के चाचा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की भी मांग की है।  
जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में किशोरी के चाचा ने कहा कि उसके भाई के साथ मारपीट की घटना में विधायक के भाई के अलावा कई अन्य लोग शामिल थे। सभी के पास शस्त्र लाइसेंस हैं। इनका मारपीट में प्रयोग किया गया था। इन सभी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं। आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने और परिवार की सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

इनसेट
पीएम व सीएम से मांगा मुलाकात का समय
किशोरी के चाचा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से परिवार सहित मुलाकात करने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed