फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused wanted in a cow slaughter case shot in both legs during an encounter with the police.

Budaun News: गोकशी के केस में वांछित आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused wanted in a cow slaughter case shot in both legs during an encounter with the police.
बदायूं। अलापुर के गौरामई गांव में सात सितंबर को हुई गोकशी की घटना में वांछित 25 हजार के इनामी को मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ककराला में पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने बच निकलने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। गोली लगने से दरोगा कमर अहमद घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गौरामई गांव में सात सितंबर को गोकुशी की घटना सामने आने के बाद मुशीर, उसके भाई तनहीर, चाचा नईम और कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर निवासी जुम्मन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, जुम्मन ने गांव से एक बछड़ा चोरी कर मुशीर के घर पहुंचाया था, जिसके बाद गोकशी की घटना हुई थी। पुलिस ने मुशीर और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

नौ सितंबर को मुठभेड़ के दौरान तनहीर भी पकड़ा गया था, जबकि जुम्मन भाग गया था। मंगलवार देर शाम पुलिस को उसके ककराला में होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने दरोगा कमर अहमद और पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। रात करीब सवा दस बजे ककराला-कादरचौक मार्ग पर आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह ईंट भट्ठे की ओर भागते हुए फायरिंग करने लगा। गोली दरोगा के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि टीम ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से गोकशी के कई केस दर्ज हैं। उपचार के बाद बुधवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed