फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of creating and circulating obscene videos of three young women using AI

Ghaziabad News: नाबालिग समेत तीन युवतियों के एआई से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of creating and circulating obscene videos of three young women using AI
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों पर ही नाबालिग बेटी, पुत्रवधू और साली की फोटो से एआई के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति बागू कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि उसकी साली और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। साली के ससुराल वालों को शक है कि यह विवाद उसने कराया है। इसी रंजिश में साढ़ू समेत पांच लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी, पुत्रवधू और साली की फोटो इंस्टाग्राम से निकालकर एआई से अश्लील वीडियो बना दिया और आपत्तिजनक भाषा लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि वीडियो और फोटो के साथ तीनों को रात भर घर में रखने के लिए रेट लिखा गया है और साथ में पीड़ित की सास और साले का मोबाइल फोन नंबर भी डाल दिया गया है। इसके बाद से अज्ञात लोग फोन कर परेशान कर रहे हैं, जिससे परिवार की छवि खराब हो रही है और मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इंस्टाग्राम लिंक, फोटो और वीडियो को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच रिश्तेदारी है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed