{"_id":"6ab2df880d074f0a890713c4","slug":"man-accused-of-embezzling-522-lakh-nabbed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157448-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 5.22 लाख रुपये के गबन का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 5.22 लाख रुपये के गबन का आरोपी दबोचा
विज्ञापन
भिवानी। जिला अनुसंधान इकाई ने डाकघर में खाताधारकों के 5.22 लाख रुपये के गबन के मामले में सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-12, सिवानी को 21 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री कर रकम डाकघर में जमा कराने के बजाय निजी उपयोग में लेने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने धोखाधड़ी और गबन के मामलों में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत जिला अनुसंधान इकाई के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
वर्ष 2016-17 में 13 खाताधारकों की रकम हड़पने का आरोप
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पंकज सब-डिविजन निरीक्षक ने थाना तोशाम में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार उनके अधीन सब-डिवीजन के गांव देवराला स्थित डाकघर में वर्ष 2016-17 के दौरान तत्कालीन डाकपाल शाखा में कार्यरत सुरेंद्र ने करीब 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की। इसके बाद संबंधित राशि डाकघर में जमा कराने के बजाय निजी उपयोग में ले ली गई। इस तरह कुल 5 लाख 22 हजार रुपये के गबन की शिकायत पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
डाकघर की मुहर बरामद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की थी जबकि रकम डाकघर में जमा नहीं कराई। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के कब्जे से डाकघर की एक मुहर भी बरामद की है।