फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,up news,unnao news,unnao

प्लास्टिक के केन में पेट्रोल न देने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,unnao news,unnao
उन्नाव। शहर के एक पेट्रोल पंप पर प्लास्टिक की केन में पेट्रोल देने से इन्कार करने पर कार सवार लोगों ने पंप कर्मी को पीट दिया। मारपीट से वहां भीड़ लगने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की तहरीर पर एक ज्ञात और अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट, एससी, एसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार पड़ोस में ही संचालित एक पेट्रोल पंप में फिलर का काम करता है। शुक्रवार रात लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार से पांच लोग एक प्लास्टिक का केन लेकर आए। उन्होंने मनोज से उसमें पेट्रोल भरने को कहा।
विज्ञापन

केन में पेट्रोल देने से उसने इन्कार कर दिया। इससे पहले गाली गलौज हुई। बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पर डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य साथी मौके से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर मजहर हुसैन पता अज्ञात सहित अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मजहर हुसैन और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पते की जानकारी नहीं हो पाई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed