{"_id":"61705d748de22334491ce10b","slug":"crime-unnao-news-unnao-unnao-news-knp65939362","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव में बुधवार की सुबह युवती का शव घर के अंदर लटका मिला। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जांच की जा रही है।
औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव निवासी दीन मोहम्मद की 22 वर्षीय पुत्री चांदनी बुधवार सुबह अपनी छोटी बहन रोशनी के साथ घर में थी। पिता दीन मोहम्मद मजदूरी पर और मां नसीबा अपने मायके ऊगू गई थी। करीब दस बजे चांदनी ने छोटी बहन रोशनी को गांव में ही दुकान से धागा खरीदने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद लौटी रोशनी ने दरवाजा बंद पाया। उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। किसी तरह दरवाजा खोलकर घर के अंदर गए तो चांदनी का शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पिता दीन मोहम्मद ने बेटी के जान देने की सूचना पुलिस को दी पर वह कारण नहीं स्पष्ट कर सके। मृतका चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। चांदनी की मौत से मां नसीबा और बहन रोशनी का रोकर बुरा हाल रहा। सीओ बांगरमऊ आशुतोष ने बताया कि पिता कोई कारण नहीं बता पाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।