फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

Unnao News: ट्रेन से छात्र का हाथ कटा, एंबुलेंस खराब, सांसें थमीं

Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
crime
आयुष्मान का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। ट्रेन की चपेट में आकर कानपुर निवासी छात्र घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस खराब हो गई। दूसरी एंबुलेंस मंगाकर जब तक उसे कानपुर हैलट पहुंचाया तब तक वह दम तोड़ चुका था। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर में नौबस्ता के पशुपतिनगर निवासी ऑटो चालक नौरंग कुमार का पुत्र आयुष्मान ((15) गुरुवार सुबह 11 बजे दोस्त के घर जाने के लिए साइकिल से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच दोपहर बाद करीब चार बजे एक अनजान नंबर से मां संतोषी के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाला आयुष्मान ही था। वह कह रहा था कि उसकी जान बचा लो, वह मर जाएगा। बाद में पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया तो उन्नाव पुलिस ने नवीन फल मंडी के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल होने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि गंभीर हालत में हैलट ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे वह गंभीर हालत में हाईवे स्थित रायबरेली रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। उसका बायां हाथ कट गया था। सूचना पर दही थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया। पुलिस उसे लेकर कानपुर जा रही थी मगर गंगा बैराज पर बीच रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस मंगाकर उसे हैलट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, तलाश कर रहे परिजनों को पुलिस के माध्यम से बेटे की मौत की सूचना मिली तो वह हैलट पहुंचे। आयुष्मान के बड़े भाई अनुराग ने बताया, पिता ऑटो चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान उन्नाव कैसे पहुंच गया, इसकी जानकारी नहीं है। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी। उधर, नौबस्ता पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आयुष्मान उर्फ गोलू एसजे इंटर कालेज हंसपुरम में हाईस्कूल का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस में दर्जनों छात्र मौजूद रहे।

एंबुलेंस खराब न होती तो बच जाती आयुष्मान की जान
परिजनों का कहना है कि उन्नाव जिला अस्पताल से दही थाना पुलिस उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। कानपुर हैलट लेकर जा रही थी। कुछ दूर गंगा बैराज पर बीच रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस मंगाकर उसे हैलट पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का आरोप है, अगर समय से हैलट पहुंच जाता तो आयुष्मान की जिंदगी बच सकती थी। उधर, पुलिस का कहना है कि चालक की सूचना पर कुछ ही देर में दूसरी एंबुलेंस पहुंच गई थी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed