{"_id":"638f8e78701d9d39670fc96e","slug":"crime-unnao-news-knp7321399173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतक शिवम के परिजन
- फोटो : UNNAO
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। गांव बौनामऊ निवासी शिवम सिंह (25) दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में काम करता था।
मंगलवार सुबह छोटे भाई सत्यम सिंह (18) को उन्नाव आना था। सुबह आठ बजे छोटे भाई को बाइक में बैठाकर उन्नाव आ रहा था। तभी उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ग्राम थाना में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शिवम सिंह को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई सत्यम की हालत गंभीर है।
माखी थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सड़क हादसे में शिवम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शिवम का चार साल पहले संगीता से विवाह हुआ था। एक बेटा पवन है। पत्नी और मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।