फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

Unnao News: लापता छात्र की लखनऊ में हत्या, सीतापुर में शव फेका

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। 15 दिन से लापता छात्र की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई। लखनऊ निवासी प्रेमिका के दूसरे प्रेमी से मिलने के बहाने से लखनऊ बुलवाया और घर में बंधक बनाकर हत्या कर दी। शव को एक बोरे में भरकर सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में गोमती नदी में फेंक दिया। सर्विलांस टीम की मदद से घटना स्थल तक पहुंची दही थाना पुलिस और स्वॉट ने छात्र का शव बरामद किया है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के तारगांव निवासी राधेलाल रैदास का पुत्र सुनील कुमार (23) स्नातक का छात्र था। वह 10 नवंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता न चलने पर 12 नवंबर को दही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। खुलासे के लिए एसपी ने स्वॉट को भी लगाया था। सुनील के मोबाइल नंबर की सीडीआर (कॉल डेटा रिकॉड) के सहारे पुलिस लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र के बहार गांव निवासी सुजीत रैदास तक पहुंची।
विज्ञापन

सुनील और सुजीत के बीच 10 नवंबर से 12 नवंबर तक कई बार देर तक बातचीत हुई थी। सुनील की इटौंजा थाना क्षेत्र की एक युवती से तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई और फिर प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती का सुजीत से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनील ने फेसबुक के माध्यम से सुजीत के परिवार की एक युवती पर सोशल मीडिया पर कई बार अभद्र टिप्पणी भी की थी। प्रेमिका से नजदीकी और परिवार की युवती पर अभद्र टिप्पणी की खुन्नस में सुजीत ने सुनील को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने प्रेमिका से सुनील को फोन कराकर 10 नवंबर को लखनऊ बुलवाया। प्रेमिका के पास पहुंचने से पहले ही सुजीत ने उसे अपने एक साथी के माध्यम से दबोच लिया और घर में बंधक बनाया। मारपीट कर उसका गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को एक बोरे में भरकर सीतापुर के अटरिया थानाक्षेत्र में गोमती नदी में फेंक दिया।

सुनील की तलाश कर रही पुलिस शुक्रवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर लखनऊ के इटौंजा पहुंची और सुजीत व उसके साथी को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूूल कर लिया। दोनों की निशान देही पर शनिवार दोपहर पुलिस टीम सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र पहुंची और शव को नदी से निकलवाया। इसके बाद मृतक सुनील के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई है। दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों हत्यारोपी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed