फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

चालक को झपकी आने से पलटी कार, पांच घायल

Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
crime
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आलमऊसराय गांव के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के थाना पेटलनगर के मोहल्ला बाबा फरीदपुर वेस्ट निवासी रवि, पत्नी अर्चना, दस माह के पुत्र आदित्य, चचेरी बहन अनीता व चचेरे बहनोई रमेश निवासी सराय लालमती थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आलमऊ सराय गांव के सामने चालक को झपकी लग जाने से अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अर्चना व रमेश और अबोध आदित्य सहित पांच लोगों को चोटें आईं। जिन्हें बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य तीन रवि, अनीता आंशिक रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा और पीआरवी पुलिस की संयुक्त टीम ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कराकर एक्सप्रेस से बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी
ओपी राय ने बताया कि चालक को झपकी लग जाने से अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। जिनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed