फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

नहर किनारे युवक का जला मिला शव

Sat, 05 Nov 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली के महमदाबाद गांव से पांच सौ मीटर दूर शारदा नहर चौराहा के पास युवक का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक को नशे का आदी बताते हुए खुद को आग लगाने की बात कही। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी लालजी (30) दिल्ली में दर्जी था। 15 दिन पहले ही घर आया था। गुरुवार रात वह शराब पीकर घर आया था। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे लालजी बिना बताए घर से निकल गया। खेत गए ग्रामीणों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। मृतक के बड़े भाई पिंटू ने बताया कि लालजी दिवाली मनाने के लिए गांव आया था।
विज्ञापन

शराब पीने के साथ जुएं का लती होने से वह जुएं में पैैसे भी हार गया था। अक्सर वह दोस्तों से आग लगाकर आत्महत्या करने की बात करता था लेकिन, यह नहीं पता था कि वह आत्महत्या कर लेगा। उसका विवाह नहीं हुआ था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि मृतक शराब के साथ जुआ का लती था। दिवाली में काफी रुपये हार गया था। इससे परेशान आत्महत्या की है। घटना की तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed