{"_id":"63600debf598eb06e6761367","slug":"crime-unnao-news-knp7258714191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, हाईवे पर एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, हाईवे पर एक घंटे लगा जाम
Mon, 31 Oct 2022 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी जा रही स्कूटी सवार महिला कर्मी की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर एक घंटे जाम लगा रहा। मृतका के पति ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनवार नगर मोहल्ला निवासी आसफिया खान उर्फ बबली (40) पत्नी अबरार दही चौकी स्थित एक चमड़ा फैक्टरी में काम करती थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह स्कूटी से काम पर जा रही थी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही चौकी मोड़ के पास खाली डंपर ने टक्कर मार दी। इससे आसफिया की मौके पर ही मौत हो गई। आसफिया का पति अबरार बीमारी के कारण काम नहीं कर पाता है। बीमार पति का इलाज, दो बच्चों की परवरिश और परिवार का खर्च चलाने के लिए आसफिया नौकरी करती थी।
विज्ञापन
उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं। मृतका के पति अबरार ने बताया कि पत्नी को फैक्टरी जाने में दिक्कत होती थी। इसलिए चार दिन पहले ही उसने स्कूटी खरीदी थी। नहीं पता था कि स्कूटी लेने के बाद वह सदा के लिए हमसे जुदा हो जाएगी।
विज्ञापन