फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नावः फंदे पर लटकता मिला सफाईकर्मी का शव

Wed, 12 Oct 2022 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
crime
राजू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। सोहरामऊ स्थित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी आवास में रह रहे सफाई कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह अकेला था। बच्चों के साथ पत्नी मायके गई थी।
विज्ञापन

लखनऊ के अमौसी मोहल्ला निवासी राजू (32) सरस्वती मेडिकल कॉलेज में नौ साल से सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी रेखा भी इसी मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी है। दोनों तीन बच्चों के साथ कैंपस में बने कर्मचारी आवास में रहते थे। मंगलवार को रेखा अपने बच्चों के साथ मायके हिम्मतगढ़ गांव गई थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह राजू का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। रेखा ने पुलिस को बताया कि पति शराब का लती था। शराब पीने से रोकने पर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह मायके चली गई थी। एसओ अमित सिंह ने बताया कि पत्नी ने अधिक शराब पीने और विरोध करने पर मारपीट की बात बताई है। आशंका है कि नशे में ही उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed